सुर्य ग्रहण विशेष 2023

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व होता है वर्ष में जब-जब सूर्य या चंद्र ग्रहण पड़ता है तब-तब इसका असर सभी लोगों के जीवन पर जरूर पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहण काल को शुभ नहीं माना जाता है सूर्य ग्रहण धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से सभी के लिए बहुत ही जरूरी है,,
कल 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार की रात में 8 बजकर 34 मिनट पर सूर्य ग्रहण प्रारम्भ होगा, जो मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा जिसमें आसमान में सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा जिस कारण से रिंग ऑफ फायर बोला जाता है, जो अश्विन मास की अमावस्या तिथि पर लगेगा,,
*कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण*
14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा.
यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक जैसे राष्ट्रों में देखा जा सकेगा वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा और इसे हिंदुस्तान में नहीं देखा जा सकेगा, जिसके कारण हिंदुस्तान में सूतक काल मान्य नहीं होगा, इसलिए इस ग्रहण का असर हिंदुस्तान में नहीं देखने को मिलेगा.
14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगने के बाद वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगेगा यह चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को पूर्णिमा तिथि पर लगेगा यह चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्रग्रहण होगा जिसे हिंदुस्तान में देखा जा सकता है.
भारतीय समयानुसार 28 अक्तूबर की आधी रात 01 बजकर 06 मिनट से प्रारम्भ होगा और 02 बजकर 22 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा,,

भारत में दिखेगा या नहीं
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर दिन शनिवार को लगने जा रहा है, जो भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए राष्ट्र में इसका धार्मिक महत्व भी नहीं होगा ये सूर्य ग्रहण टेक्सास से प्रारम्भ होकर मेक्सिको के साथ ही मध्य अमेरिका, कोलंबिया और ब्राजील के कुछ हिस्सों से होकर गुजरता हुआ अलास्का और अर्जेंटीना तक दिखाई देगा.
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा भारतीय समय अनुसार, सूर्य ग्रहण रात में 8 बजकर 34 मिनट से शुरुआत होगा और मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

*सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती स्त्रि को क्या करना चाहिए?*
गर्भवती स्त्रियों को सूर्य ग्रहण के दौरान न तो ग्रहण देखना चाहिए और न ही ग्रहण के दौरान घर से बाहर जाना चाहिए ग्रहण काल के दौरान गर्भवती स्त्रियों को सिर्फ़ दुर्वा घास हाथ में लेकर बैठकर मंत्रों का जाप करना चाहिए ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को सब्जी काटना, कपड़े सीना जैसे कार्य नहीं करने चाहिए इससे गर्भस्थ शिशु को शारीरिक क्षति हो सकता है ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को सोना नहीं चाहिए,,

*राजेश भारद्वाज..✍🏻✍🏻* ▬▬▬▬▬⁂⧱⁂▬▬▬▬▬

 

By नमोन्यूजनेशन

देश सेवा हिच ईश्वर सेवा

error: Content is protected !!