*एक बार कागज का एक टुकड़ा हवा के वेग से उड़ा और पर्वत के शिखर पर जा पहुँचा।पर्वत ने उसका आत्मीय स्वागत किया और कहा-भाई !*
*यहाँ कैसे पधारे ? कागज ने कहा-अपने दम पर।*
*जैसे ही कागज ने अकड़ कर कहा अपने दम पर और तभी हवा का एक दूसरा झोंका आया और कागज को उड़ा ले गया।*
*अगले ही पल वह कागज नाली में गिरकर गल-सड़ गया। जो दशा एक कागज की है वही दशा हमारी है।*
*पुण्य की अनुकूल वायु का वेग आता है तो हमें शिखर पर पहुँचा देता है और पाप का झोंका आता है तो रसातल पर पहुँचा देता है।*
*किसका मान ? किसका गुमान ? सन्त कहते हैं कि जीवन की सच्चाई को समझो।संसार के सारे संयोग हमारे अधीन नहीं हैं। कर्म के अधीन हैं और कर्म कब कैसी करवट बदल ले, कोई भरोसा नहीं।*
*इसलिए कर्मों के अधीन परिस्थितियों का कैसा गुमान ?*
*बीज की यात्रा वृक्ष तक है,*
*नदी की यात्रा सागर तक है,*
*और…*
*मनुष्य की यात्रा परमात्मा तक..*
*संसार में जो कुछ भी हो रहा है वह सब ईश्वरीय विधान है,….*
*हम और आप तो केवल निमित्त मात्र हैं,*
*इसीलिये कभी भी ये भ्रम न पालें कि…*
*मै न होता तो क्या होता…!!*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*🙏जय श्री राम~ जय श्री कृष्णा🙏*
