*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक – 06 मई 2023*
*⛅दिन – शनिवार*
*⛅विक्रम संवत् – 2080*
*⛅शक संवत् – 1945*
*⛅अयन – उत्तरायण*
*⛅ऋतु – ग्रीष्म*
*⛅मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र में वैशाख)*
*⛅पक्ष – कृष्ण*
*⛅तिथि – प्रतिपदा रात्रि 09:52 तक तत्पश्चात द्वितीया*
*⛅नक्षत्र – विशाखा रात्रि 09:13 तक तत्पश्चात अनुराधा*
*⛅योग – व्यतिपात सुबह 07:31 तक तत्पश्चात वरियान*
*⛅राहु काल – सुबह 09:20 से 10:58 तक*
*⛅सूर्योदय – 06:04*
*⛅सूर्यास्त – 07:09*
*⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:36 से 05:20 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 से 12:58 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण – देवर्षि नारद जयंती, व्यतिपात योग (सुबह 07:31 तक)*
*⛅विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

*🔹कितना खतरनाक है टेलकम पाउडर !🔹*

*🔸आजकल सौंदर्य-प्रसाधन आदि के रूप में टेलकम पाउडर का उपयोग धडल्ले से हो रहा है । जबकि बहुत कम लोग इस बात से अवगत हैं कि इसका उपयोग करनेवालों को कई गम्भीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है । जैसे – साँसों की घरघराहट (wheezing), खाँसी, दमा, साँस लेने में तकलीफ, फेफड़ों की जलन (lung irritation), न्यूमोनिया तथा फेफड़ों से संबंधित अन्य कई समस्याएँ ।*

*🔸’जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी २०१६’ में प्रकाशित हुए एक अध्ययन के अनुसार महिलाओं द्वारा जननांग क्षेत्र में टेलकम पाउडर का प्रतिदिन इस्तेमाल करने से उनमें डिम्बग्रंथि के कैंसर (ovarian cancer) का खतरा ३३% तक बढ़ जाता है । अतः इसके इस्तेमाल से सावधान !*

*🔹किन बातों से होती है लक्ष्मी की हानि🔹*

*👉 ‘जो मलिन वस्त्र धारण करता है, दाँतों को स्वच्छ नहीं रखता, अधिक भोजन करनेवाला है, कठोर वचन बोलता है, सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय भी सोता है, वह यदि साक्षात् चक्रपाणि विष्णु हों तो उन्हें भी लक्ष्मी छोड़ देती हैं ।’ (गरुड़ पुराण : ११४.३५)*

*🔹अशुद्ध आत्मा से बचने हेतु🔹*

*👉 गाय २४ घंटा सात्विक ओरा फेंकती है । गोझरन व गोबर लेकर कभी स्नान कर लिया करो । गाय झरन जहाँ होता है वहां अशुद्ध आत्मा प्रवेश नहीं होते ।*

*🌹 शनिवार के दिन विशेष प्रयोग 🌹*

*🌹 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है । (ब्रह्म पुराण)*

*🌹 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है । (पद्म पुराण)*

*🔹आर्थिक कष्ट निवारण हेतु🔹*

*🔹एक लोटे में जल, दूध, गुड़ और काले तिल मिलाकर हर शनिवार को पीपल के मूल में चढ़ाने तथा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र जपते हुए पीपल की ७ बार परिक्रमा करने से आर्थिक कष्ट दूर होता है ।*

*🌞🚩🚩 *” ll जय श्री राम ll “* 🚩🚩🌞*

By नमोन्यूजनेशन

देश सेवा हिच ईश्वर सेवा

error: Content is protected !!