संपादकीय
*हिन्दू जनजागृती समिती की प्रेस विज्ञप्ति*_
दिनांक : 12.12.2020
_*सरकारी कार्यालय में जीन्स एवं टी-शर्ट पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय का स्वागत !*_
*महाराष्ट्र के सभी मंदिरों में भारतीय संस्कृति के अनुरूप वस्त्रसंहिता लागू करें ! – हिन्दू जनजागृति समिति*
महाराष्ट्र सरकार ने अभी राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में वस्त्रसंहिता लागू की है । उसके अनुसार अधिकारी एवं कर्मचारी जीन्स पैंट, टी-शर्ट, भडक रंग के एवं नक्काशी बनाए हुए वस्त्र, तथा स्लीपर का उपयोग नहीं कर सकते । केवल सभ्य वस्त्र पहनने का आवाहन किया गया है । हम सरकार के इस निर्णय का स्वागत और अभिनंदन करते हैं । कुछ दिनों पहले शिर्डी के श्री साईबाबा संस्थान ने भारतीय संस्कति के अनुरूप तथा सभ्यतापूर्ण कपडे परिधान करने का अनुकरणीय आवाहन किया था । इस पृष्ठभूमि पर हमारी मांग है कि महाराष्ट्र के सभी मंदिरों में भारतीय संस्कृति के अनुरूप तथा सभ्य वस्त्र परिधान करने की वस्त्रसंहिता लागू की जाए ।
इस विषय में समिति की ओर से मुख्यमंत्री मा. श्री. उद्धव ठाकरेजी को पत्र भेजकर मांग की है । पत्र में लिखा है कि भारतीय संस्कृति के अनुसार वस्त्रसंहिता लागू करने से मंदिर में पवित्रता और श्रद्धा बनी रहेगी । पश्चिमी संस्कृति के वस्त्रों की तुलना में भारतीय वस्त्र अधिक सात्त्विक एवं सभ्यतापूर्ण है । भारतीय वस्त्र धारण करने से अपनी संस्कृति का प्रचार होने के साथ युवा पीढी में उसके प्रति स्वाभिमान भी उत्पन्न होगा और पारंपारिक वस्त्र निर्मिति करनेवाले व्यवसायों का भी विकास होगा । इसके लिए राज्यशासन पहल करें, ऐसी मांग हिन्दू जनजागृति समिति ने की है ।
आपका नम्र,
*श्री. सुनील घनवट,*
महाराष्ट्र राज्य संगठक, हिन्दू जनजागृति समिति,
(संपर्क : 70203 83264)
